मंगलवार, 15 सितंबर 2009

संवाद




- आज क्या किया ?
- काम .
- कल क्या किया था ?
- काम .
- कल क्या करना है ?
- काम.
- क्यों ?
- इसलिए कि काम न करें तो क्या करें ? काम ही कर लें.
- कैसा काम ?
- पता नहीं.
- तो फिर काम किसलिए ?
- पता नहीं.
- क्या पता नहीं ?
- काम .
- तो यह क्या कर रहे हो ?
- काम.
- ---------
- हे राम !

10 टिप्‍पणियां:

Udan Tashtari ने कहा…

एक काम हम भी कर ही दें..

क्या..

टिप्पणी.

ये कोई काम है..

siddheshwar singh ने कहा…

- यह क्या ?

- टिप्पणी.

- कैसी ?

- काम की.

-या करें? काम?

- नहीं . धन्यवाद !

श्रीमती अमर भारती ने कहा…

क्या कर रहे हो?
काम,
कैसा काम?
टिपियाने का काम,
कब तक?
थक जाने तक,
वाह..,
यही तो है काम,
बढ़िया है।।

डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक' ने कहा…

जो जरूरी है,
काम
जो जरूरी नही,
काम,
और आराम,
इसके लिए,
जय श्री राम।
लो हो गया,
टिप्पणी का काम।।

संगीता पुरी ने कहा…

अच्‍छा कहा !!

डॉ .अनुराग ने कहा…

उथली दुनिया में कित्ता काम है जी ....

chirantan ने कहा…

हाय राम!
सुबह-शाम
बस एक ही नाम
काम और केवल काम।

Himanshu Pandey ने कहा…

हे राम !
लिया नाम
क्या है यह ?
काम !
राम-राम !
राम-नाम काम ?
सब कुछ बेकाम !

शरद कोकास ने कहा…

सिद्धेश्वर जी यह काम सही किया आपने -शरद

राजीव थेपड़ा ( भूतनाथ ) ने कहा…

बाप रे बाप.....काम ही काम....और जिंदगी तमाम....हे राम.....आपको भी सलाम....लिखने वाले को भी प्यार का पैगाम....!!